गाड़ी में भगवान की फोटो,
पर हर मंदिर गुरुदवारे के आगे
गाड़ी धीमी कर हल्का सिर झुकाते हो तुम
कमाल हो तुम !!
देश तो छोड़ो विदेश की भी परवाह है तुम्हें
पर मां के कहे की परवाह नहीं करता, तुम्हारी क्या होगी
बड़े गर्व से बताते हो तुम
वाह सच में कमाल हो तुम !!
खुद बेटी की उम्र की लड़की पसंद कर सकते हो
पर बेटी कोई बड़ी उम्र का पसंद कर ले
तो घबराते हो तुम
कमाल हो तुम !!
वैवाहिक जीवन तुम्हारे लिए सबसे बड़ा व्यंग का साधन है
दोस्तों को शादी मत करो का पाठ
पर खुद इस रिश्ते का पूरा आनंद उठाते हुए इससे जुड़े रहना चाहते हो तुम
कमाल हो तुम !!
पाँच साल का बच्चा गाली दे तो लैक्चर
वह तो मतलब भी नहीं जानता
पर खुद कभी नहीं रुकते हो तुम
कमाल हो तुम !!
घर दफ्तर दोस्तों के बीच भ्रष्टाचार पर बड़े बड़े बोल
घर दफ्तर दोस्तों के बीच भ्रष्टाचार पर बड़े बड़े बोल
पर ट्रेफिक पुलिस को 300 की पर्ची के बदले
चुपके से 100 का नोट थमाते हो तुम
वाह जी वाह !! कमाल हो तुम !!
बच्चे को बड़ों का आदर
और प्यार की भाषा बताते हो तुम
खुद बीवी को हर जगह ऊँचा बोल इतराते हो तुम
वाह भई वाह !! कमाल हो तुम !!
मैंने पार की प्यार की सीमा
तुमने पार की नफरत की हद
फिर भी मुझको रंक, खुद को राजा बताते हो तुम
क्या कहूं !! बस कमाल हो तुम !!
माया देख फट से लपके
मोह ममता को फौरन धक्के
यह कैसे धनवान हो तुम
वाह री जान कमाल हो तुम !!
तुम्हारा सच ज़माना माने
मेरा सच सिर्फ बहाने
फिर खुद को ज्ञानी कहाते हो तुम
महान ज्ञानी !! कमाल हो तुम !! _/\_
Dis is one of the best way I have read to express msg and emotions .... Wow...keep up gud wrk.
ReplyDeleteबहुत बढ़िया।
ReplyDeleteGreat insight. Good satirical writing. Keep up the great writing.
ReplyDelete